Tuesday, February 20, 2018

PNB घोटाले में अरेस्ट हुए विपुल अंबानी, क्या है नीरव मोदी से कनेक्शन

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार करोड़ रुपये के घोटाले मामले में मंगलवार रात कई गिरफ्तारियां हुई. इनमें यदि किसी शख्स के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो हैं विपुल अंबानी.


वे नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल के चीफ फाइनेंस ऑफिसर (सीएफओ) हैं. यही नहीं, रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी से भी उनका संबंध है. वे रिश्ते में मुकेश के चचेरे भाई लगते हैं. बताया जा रहा है कि वे धीरुभाई अंबानी के भाई नाथुभाई अंबानी  के बेटे हैं. पिछले तीन साल से वे नीरव की कंपनी के साथ जुड़े हैं.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, विपुल अंबानी का ताल्लुक रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी रहा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिलायंस इंडस्ट्री के प्रोजेक्ट एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ग्रुप से की थी. पेशे से केमिकल इंजीनियर विपुल ने मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.

1993 तक विपुल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं. 2009 में वे टावर कैपिटल एंड सिक्युरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पद पर चुने गए. बाद में वे कर्रोक्स टेक्नोलॉजी के साथ जुड़े. 

कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, 2012 में वे कॉनटांगो ट्रेडिंग एंड कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़े. इसके दो साल बाद वे नीरव मोदी की फाइवस्टार कंपनी के साथ आए और सीएफओ पद पर काम कर रहे हैं.






No comments:

Post a Comment